23rd November 2026

BREAKING NEWS

शादी के लिए दबाव और झूठे केस की धमकी का आरोप, युवक की मौत के 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार

शराब की खेप के साथ 3 वाहन जब्त; एक गिरफ्तार, दो बालक निरुद्ध

एशिया के सबसे शक्तिशाली देशों में तीसरे स्थान पर पहुंचा

टायर फटने से पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक-कंडक्टर समेत 15 घायल

एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ बने विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर

Advertisment

CG News : शादी के लिए दबाव और झूठे केस की धमकी का आरोप, युवक की मौत के 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार

Media Yodha Desk Mon, Nov 23, 2026

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रेम प्रसंग और शादी को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की मौत के मामले में पुलिस ने करीब 10 महीने बाद उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवती युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी और इनकार करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती थी। पुलिस ने युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, बलरामपुर निवासी विकास गुप्ता (22) की सोशल मीडिया के जरिए सूरजपुर निवासी आकांक्षा सिदार (21) से पहचान हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। आकांक्षा बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी, जबकि विकास रायपुर की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था।

होटल में हुआ था विवाद

घटना 27 जनवरी 2026 की है। विकास और आकांक्षा कोनी थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद विकास ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे विकास को रायपुर रेफर किया गया, जहां 1 फरवरी को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जांच के बाद हुई गिरफ्तारी

युवक की मौत के बाद कोनी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। करीब 10 महीने तक चली जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आकांक्षा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया।

इसके बाद 21 नवंबर को पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन