19th May 2026

BREAKING NEWS

मेष राशि वालों के खुलेंगे आय के नए स्रोत और कर्क को मिलेगी कर्ज से मुक्ति, जानें मंगलवार का राशिफल

बुलडोजर एक्शन के बाद बेघर हुआ बुजुर्ग, न्याय की मांग लेकर चढ़ा हाइटेंशन टावर पर!

अनिल टुटेजा को जमानत, शर्त- किसी अधिकारी से नहीं करेंगे संपर्क, छत्तीसगढ़ से रहेंगे बाहर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात, डायल-112 के 400 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक बस हादसा, शिक्षिका की मौके पर मौत, 15 यात्री घायल

Advertisment

Horoscope 19 May 2026 : मेष राशि वालों के खुलेंगे आय के नए स्रोत और कर्क को मिलेगी कर्ज से मुक्ति, जानें मंगलवार का राशिफल

Media Yodha Desk Tue, May 19, 2026

Horoscope 19 May 2026 : 19 मई के दिन मंगलवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से धन-धान्य बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 19 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 19 मई को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

19 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

मेष राशि- दिन भागदौड़ वाला रह सकता है। काम समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा लेकिन मेहनत का फायदा भी मिलेगा। ऑफिस में किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। पैसों को लेकर थोड़ा संभलकर चलें। घर में किसी बात पर छोटी बहस हो सकती है, इसलिए गुस्से पर कंट्रोल रखें। शाम तक मन हल्का रहेगा।

वृषभ राशि- आपका मूड अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी लेकिन बाहर का ज्यादा खाना अवॉइड करें। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी।

मिथुन राशि- जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। किसी दोस्त या करीबी की सलाह काम आ सकती है। ऑफिस में काम थोड़ा ज्यादा रहेगा लेकिन दिन निकल जाएगा। खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए बजट का ध्यान रखें। पुराने लोगों से मुलाकात होने के योग हैं।

कर्क राशि- मन थोड़ा भावुक रह सकता है। परिवार की किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है लेकिन स्थिति धीरे-धीरे ठीक होगी। कामकाज में फायदा मिलने के संकेत हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम को कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

सिंह राशि- आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। जिस काम को लंबे समय से टाल रहे थे, उसे पूरा करने का मौका मिलेगा। बिजनेस वालों को फायदा हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या राशि- दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में कुछ लोग आपके काम में कमी निकालने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। धैर्य रखें। पैसों से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें। परिवार का साथ मिलेगा।

तुला राशि- किस्मत का साथ मिल सकता है। नौकरी और कारोबार दोनों में फायदा होने के योग हैं। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। शादीशुदा लोगों के रिश्ते में नजदीकी बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि- मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। काम का दबाव रहेगा लेकिन परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। किसी पुराने तनाव से राहत मिलने के संकेत हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें।

धनु राशि- दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नई जगह से काम या अवसर मिल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। छात्रों को मेहनत का फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

मकर राशि- सोच-समझकर बोलने की जरूरत है। किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। ऑफिस में सीनियर का सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। घर के किसी बड़े की सलाह आपके काम आ सकती है।

कुंभ राशि- दिन सामान्य रहेगा। काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। बिजनेस में नए लोगों से संपर्क बन सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन जरूरत की चीजों पर ही पैसा लगेगा। परिवार के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा।

मीन राशि- आपका मन नई चीजें सीखने में लगेगा। नौकरी करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा। परिवार का माहौल शांत रहेगा। सेहत में सुधार महसूस होगा। शाम के समय कोई अच्छी सूचना मिल सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन