29th August 2026

BREAKING NEWS

स्वाइन फ्लू में किन लोगों को ICU तक पहुंचने का खतरा? डॉक्टर ने बताए 5 बड़े कारण

खिलाड़ियों के लिए 64 पदों पर भर्ती, सितंबर से शुरू होंगे आवेदन; जानें पदवार योग्यता

Android और iPhone में ऐसे करें Shorts Feed बंद

सितंबर में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक! जरूरी काम निपटाने से पहले नोट कर लें छुट्टियों की तारीखें

अमृता सिंह ने दिया गहरा सदमा, बोले- मेरी जिंदगी नर्क बना दी थी

Advertisment

YouTube Shorts से परेशान हैं? : Android और iPhone में ऐसे करें Shorts Feed बंद

नई दिल्ली : सोशल मीडिया में शॉर्ट वीडियो एक बार देखना शुरू करते हैं तो घंटों तक स्क्रॉल करते ही रहते हैं। यूजर्स की इस प्रोब्लम को सॉल्व करने के लिए YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म में टाइम मैनेजमेंट फीचर दिया है। यह फीचर यूट्यूब के एंड्रॉयड और आईफोन दोनों एप में मौजूद है।

यूट्यूब का टाइम मैनेजमेंट फीचर

यह फीचर यूजर्स को शॉर्ट्स फीड लिमिट को जीरो मिनट करने का ऑप्शन देता है, जिससे एंडलेस शॉर्ट्स फीड को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। यूट्यूब के इस नए फीचर से यूजर्स को स्क्रीन टाइम कम करने और बिना वजह स्क्रॉल करने से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही जैसे ही यूजर्स इस सेटिंग को ऑन करते हैं उन्हें होम पेज पर शॉर्ट फीड नहीं दिखाई देगी, इससे वे शॉर्ट्स वीडियो स्क्रॉल करने से बच सकते हैं। इस फीचर को इनेबल करने का मतलब यह नहीं है कि यूजर्स को शॉर्ट्स वीडियो दिखाई ही नहीं देंगे। यूट्यूब के सर्च रिजल्ट पेज पर उनको शॉर्ट्स वीडियो, सब्सक्रिप्शन फीड में भी शॉर्ट्स वीडियो देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही किसी शॉर्ट्स के लिंक पर क्लिक कर वे शॉर्ट्स देख पाएंगे। यानी अगर यूजर खुद से शॉर्ट्स देखना चाहता है तो वह आसानी से देख सकता है।

YouTube Shorts को कैसे करें बंद?

  • स्टेप 1 - सबसे पहले आपको अपने फोन में YouTube की एप Open करनी है।

  • स्टेप 2 - अब आपको ऊपर दिख रही Profile Picture पर Tap करना है।

  • स्टेप 3 - इसके बाद Settings में जाना और Time Management ऑप्शन को चुनना है।

  • स्टेप 4 - यहां आपको थोड़ा सा Scroll करना है और Daily Limits सेक्शन पर जाना है।

  • स्टेप 5 - इस ऑप्शन में आपको Shorts Feed Limit को ऑन करना हैऔर टाइमर को जीरो मिनट पर सेट कर देना है।

इस सेटिंग को ऑन करने और टाइमर को जीरो मिनट पर सेट करने पर YouTube में Endless Shorts Feed बंद हो जाती है। इसके बाद यूजर्स को यूट्यूब के होम पेज पर शॉर्ट्स वीडियो के रिकमंडेशन नहीं दिखेंगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन