2nd May 2026

BREAKING NEWS

रायपुर में 10 और 13 मई को IPL मैच, टिकट बुकिंग का काउंटडाउन शुरू

तरबूज खाने से नहीं...फिर कैसे गई थी मुंबई में परिवार की जान; आखिर क्या है राज?

यात्रियों के लिए जरूरी खबर! रेलवे ने 10 ट्रेनें रद्द कीं, कई के बदले रूट; यहां देखें पूरी सूची

सभी खसरा नंबरों की जांच के आदेश, संभाग आयुक्त ने बनाई दो टीमें

INS महेंद्रगिरि बना पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा

Advertisment

Facebook Job Salary Fresher India : फेसबुक में नौकरी चाहिए? जानिए भारत में फ्रेशर्स को कितना मिलता है पैकेज

Media Yodha Desk Sat, May 2, 2026

Facebook Job Salary Fresher India: आज के समय में फेसबुक जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी करना कई युवाओं का सपना होता है. यह सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि एक ऐसी कंपनी है जहां आपको अच्छी सैलरी, शानदार सुविधाएं और ग्लोबल लेवल पर काम करने का मौका मिलता है. फेसबुक में नौकरी पाना आसान नहीं है, लेकिन अगर आपके पास सही स्किल्स, गाइड और तैयारी है तो यह सपना पूरा हो सकता है. यहां की सैलरी बहुत हाई होती है और करियर ग्रोथ भी शानदार मिलती है. ऐसे में अगर आप भी फेसबुक में नौकरी करना चाहते हैं तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि फेसबुक में नौकरी कैसे मिलती है और शुरुआती सैलरी कितनी मिलती है.

फेसबुक में कौन-कौन सी नौकरियां मिलती हैं?

फेसबुक में कई तरह के टेक और नॉन-टेक रोल्स होते हैं, जैसे Software Engineer, Data Scientist, Research Scientist, QA Engineer, System Engineer और Product Manager, हर रोल के लिए स्किल्स अलग होती हैं, लेकिन टेक्निकल जॉब्स के लिए कोडिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग बहुत जरूरी है.

फेसबुक में फ्रेशर्स की सैलरी कितनी होती है?

फेसबुक में शुरुआती सैलरी अलग-अलग जॉब रोल, स्किल्स और लोकेशन के हिसाब से बदलती रहती है. आमतौर पर भारत में Software Engineer की सैलरी लगभग 57 लाख से 85 लाख सालाना होती है. वहीं Software Developer की सैलरी लगभग 15 लाख से 23 लाख सालाना होती है. इसके अलावा Data Analyst की सैलरी लगभग 17 लाख से 25 लाख सालाना होती है और SDE-1 (Software Development Engineer) को 80 लाख से 1 से ज्यादा वेतन मिल सकता है.  इसमें बेस सैलरी के साथ बोनस और कंपनी के शेयर भी शामिल हो सकते हैं, जिससे कुल पैकेज काफी बढ़ जाता है.

फेसबुक में नौकरी के लिए कैसे अप्लाई करें?

फेसबुक में नौकरी के लिए आप मुख्य रूप से दो तरीकों से आवेदन कर सकते हैं. जिसमें पहला ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. इसमें आप कंपनी की करियर वेबसाइट पर जाकर अपनी प्रोफाइल और रिज्यूमे सबमिट करते हैं. इसके अलावा कैंपस प्लेसमेंट जहां बड़ी यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में कंपनी सीधे छात्रों को हायर करने आती है.

 फेसबुक में भर्ती प्रक्रिया कैसे होती है?

फेसबुक की भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में होती है. जिसमें सबसे पहले रिज्यूमे स्क्रीनिंग होती है, जिसमें आपकी योग्यता और स्किल्स के आधार पर आपको शॉर्टलिस्ट किया जाता है. इसके बाद फोन या वीडियो इंटरव्यू होता है, जहां आपकी तकनीकी समझ और पर्सनालिटी का मूल्यांकन किया जाता है. अगर आप इसमें सफल होते हैं, तो आपको 4-6 ऑनसाइट इंटरव्यू देने होते हैं, जिनमें कोडिंग, सिस्टम डिजाइन और बिहेवियर से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं.  सभी राउंड के आधार पर कंपनी की टीम डिसीजन लेती है और चयन होने पर आपको जॉब ऑफर दिया जाता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन