14th October 2026

BREAKING NEWS

CAF जवान का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट के बाद स्टाम्प पेपर पर जबरन कराए हस्ताक्षर; महिला और ड्राइवर गिरफ्तार

मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के दौरान पुलिस की साइबर जागरूकता पहल, SSP भोजराम पटेल ने प्रतिभागियों को किया जागरूक

जानिए मैच का समय और टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जेल भेजे गए

Advertisment

Chhattisgarh : हाथी के बच्चों को खदेड़ने ग्रामीणों ने फोड़े पटाखे, पत्थर बरसाकर पीछे दौड़ाया

Media Yodha Desk Sat, Jun 27, 2026

रायगढ़ : जिले में ग्राम छर्रा टांगर में शनिवार को हाथियों का दल पहुंचा. दल के साथ दो हाथी के शावक भी थे. गांव में हाथियों के प्रवेश के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. इस दौरान कुछ लोगों ने हाथियों को खदेड़ने के लिए फटाखे फोड़े और पत्थरबाजी की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों के इस बर्ताव से दो शावक रास्ता भटक गए. हंगामे, फटाखे और पत्थरबाजी किए जाने के कारण काफी गंभीर स्थिति देखने को मिली. बताया जा रहा है कि चार से पांच हाथियों का दल गांव में पहुंचा था. दोनों शावक जब पानी वाले इलाके में थे, तब अचानक कुछ ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया. दो शावकों के साथ होने के कारण हाथी अधिक संवेदनशील और आक्रोशित दिखाई दिए. घटना के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ हाथियों का रास्ता रोककर उन्हें दौड़ाती और पत्थरबाजी करती नजर आई. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है. घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया. अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देने के बाद किसी तरह हाथियों को गांव से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका.

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि हाथियों, विशेषकर शावकों के साथ मौजूद झुंड को उकसाना बेहद खतरनाक हो सकता है. ऐसे मामलों में लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए और वन विभाग के निर्देशों का पालन करना चाहिए.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन