14th October 2026

BREAKING NEWS

CAF जवान का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट के बाद स्टाम्प पेपर पर जबरन कराए हस्ताक्षर; महिला और ड्राइवर गिरफ्तार

मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के दौरान पुलिस की साइबर जागरूकता पहल, SSP भोजराम पटेल ने प्रतिभागियों को किया जागरूक

जानिए मैच का समय और टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जेल भेजे गए

Advertisment

छत्तीसगढ़ में खूनी वारदात : पुरानी रंजिश में शख्स की फरसा मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Media Yodha Desk Sat, Jun 27, 2026

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की फरसा मारकर हत्या कर दी गई। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि गांव के ही एक अधेड़ उर्म के आरोपी ने की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह पूरा मामला चंदनू थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान नवागढ़ विधानसभा के ग्राम भदराली निवासी कन्हैया बंजारे (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही बउवा चतुर्वेदी (65) और कन्हैया के बीच पुरानी रंजिश थी।

इसी रंजिश के चलते बउवा ने आज गांव के चौक में कन्हैया पर फरसा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चंदनू थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इसी के साथ उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन