26th September 2026

BREAKING NEWS

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, परिवार और सेहत का हाल

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

Advertisment

Fans के लिए आई बड़ी खुशखबरी : भारत में हो रहे टूर्नामेंट के लिए मिलेगी Free में एंट्री

Media Yodha Desk Tue, Aug 26, 2025

हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार की धरती पर 29 अगस्त से होने जा रहा है और फाइनल मुकाबला 7 सितंबर को खेला जाएगा। सभी मुकाबले बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार-चार के ग्रुप में बांटा गया है। अब इस टूर्नामेंट के लिए सभी भारतवासी बहुत ही उत्साहित हैं। अब भारत में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए हॉकी इंडिया ने फैंस के लिए फ्री में प्रवेश देने का फैसला किया है।

फ्री में मिलेगी एंट्री

हॉकी इंडिया ने प्रेस रिलीज में बताया है कि फैंस  www.ticketgenie.in की बेवसाइट के जरिए फ्री में पा सकते हैं। प्रोसेस पूरा करने के बाद फैंस को वर्चुअल टिकट मिलेगा। यह प्रोसेस एक सहज और परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है।

दिलीप टर्की ने कही ये बात

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टर्की ने कहा कि राजगीर में हीरो पुरुष एशिया कप की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और हम चाहते हैं कि हर फैंस इस सफर का हिस्सा बने। प्रवेश निःशुल्क रखकर, हमारा उद्देश्य खेल को और अधिक सुलभ बनाना और परिवारों, छात्रों और युवा एथलीटों को विश्व स्तरीय हॉकी देखने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है, यह खेल का उत्सव है।

जीतने वाली टीम वर्ल्ड कप 2026 के लिए करेगी क्वालीफाई

आगामी हॉकी टूर्नामेंट वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट भी है। इस टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम सीधे वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लेगी। हॉकी एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें भारत, जापान, चीन, कजाखस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपै भाग लेंगे। पहले पाकिस्तान और ओमान की टीमें इसमें भाग लेना था, लेकिन इन दोनों टीमों ने अपना नाम वापस ले लिया था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन