29th June 2026

BREAKING NEWS

माओवादियों की हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में छिपा 6 टन सामान बरामद

शादी का झांसा देकर 1 करोड़ की ठगी! सिया ने प्रेमी चेतन को पहुंचाई रकम, नया खुलासा

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खूनी संघर्ष, 29 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की तारीखें नोट कर लें

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन मिल रहे प्रमाण-पत्र, 520 सरकारी सेवाएं घर बैठे

Advertisment

सांसदों समेत सवार यात्रियों की जान पर बनी : तकनीकी खराबी से Air India फ्लाइट को मोड़ना पड़ा चेन्नई

Media Yodha Desk Mon, Aug 11, 2025

नई दिल्ली- तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के एक विमान को तकनीकी समस्या के कारण रविवार शाम चेन्नई भेजा गया. जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट में पांच सांसद भी मौजूद थे. केसी वेणुगोपाल, कोडिक्कुनिल सुरेश, अडूर प्रकाश, के. राधाकृष्णन और रॉबर्ट ब्रूस इस विमान से दिल्ली जा रहे थे. एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘10 अगस्त को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एआई2455 के चालक दल ने संदिग्ध तकनीकी दिक्कत और खराब मौसम के कारण विमान को एहतियातन चेन्नई की ओर मोड़ दिया.''

इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट भी किया और इसे एक भयावह घटना बताया. उन्होंने पोस्ट कर बताया कि इस विमान में उनके अलावा और भी सांसद थे और यात्री थे. उन्होंने लिखा, जो एक विलंबित प्रस्थान से शुरू हुआ, वह एक कष्टदायक यात्रा में बदल गया. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, हमें अभूतपूर्व टर्बुलेन्स का सामना करना पड़ा. लगभग एक घंटे बाद, कैप्टन ने उड़ान सिग्नल में खराबी की घोषणा की और विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया. लगभग दो घंटे तक, हम उतरने की अनुमति का इंतज़ार करते हुए हवाई अड्डे के चक्कर लगाते रहे. पहले प्रयास के दौरान उसी रनवे पर एक और विमान था. उस क्षण में, कैप्टन के लैंड न करने के फैसले ने विमान में सवार सभी लोगों की जान बचा ली. दूसरे प्रयास में विमान सुरक्षित उतर गया. हम कौशल और भाग्य से बच गए. यात्रियों की सुरक्षा भाग्य पर निर्भर नहीं हो सकती. मैं @DGCAIndia और @MoCA_GoI से आग्रह करता हूं कि वे इस घटना की तत्काल जांच करें, जवाबदेही तय करें, और सुनिश्चित करें कि ऐसी चूक फिर कभी न हो.

मानक प्रक्रियाओं का पालन किया

वहीं एअर इंडिया ने इस मामले बयान जारी कर वेणुगोपाल को जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि उड़ान ने रनवे पर किसी अन्य विमान की उपस्थिति के कारण गो-अराउंड नहीं किया, बल्कि चेन्नई एटीसी के निर्देशों के कारण किया. एअर इंडिया ने एक पोस्ट में लिखा वेणुगोपाल, हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि संदिग्ध तकनीकी समस्या और खराब मौसम के कारण एहतियातन चेन्नई की ओर विमान मोड़ा गया था. चेन्नई हवाई अड्डे पर पहली बार उतरने के प्रयास के दौरान चेन्नई एटीसी ने विमान को वापस जाने का निर्देश दिया था, न कि रनवे पर किसी अन्य विमान की मौजूदगी के कारण. हमारे पायलट ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए अच्छी तरह प्रशिक्षित हैं, और इस मामले में, उन्होंने पूरी उड़ान के दौरान मानक प्रक्रियाओं का पालन किया."

"हम समझते हैं कि ऐसा अनुभव परेशान करने वाला हो सकता है और हमें खेद है कि इस डायवर्जन से आपको असुविधा हुई होगी. हालांकि, सुरक्षा हमेशा हमारी प्राथमिकता है. आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद"

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटराडार24' पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एयरबस ए320 विमान द्वारा संचालित उड़ान संख्या एआई2455 दो घंटे से अधिक समय तक हवा में रही. ‘फ्लाइटराडार24' से मिली जानकारी के अनुसार, विमान ने रात 8 बजे के बाद तिरुवनंतपुरम से उड़ान भरी और रात लगभग 10.35 बजे चेन्नई पहुंचा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन