29th June 2026

BREAKING NEWS

राजधानी से सटे नकटी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीणों के विरोध के बीच शुरू हुई बेदखली, भारी पुलिस बल तैनात

अगले 4 दिनों तक बढ़ेगी बारिश की गतिविधि

अवैध गांजा खेती करने वाला आरोपी भैयालाल ध्रुरी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

लोगों ने लगाया ‘भावनाओं से खिलवाड़’ का आरोप

छोटी गलती पड़ सकती है भारी, सरकार ने जारी की नई चेतावनी

Advertisment

Aaj Ka Rashifal 7 Oct 2025 : मेष, कर्क और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मिथुन राशि को सतर्क रहने की सलाह; जानिए आज का राशिफल

Media Yodha Desk Tue, Oct 7, 2025

Aaj Ka Rashifal 7th October 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और मंगलवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज सुबह 9:18 तक रहेगी, उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज सुबह 9:31 तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1:28 तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान-दान की आश्विन पूर्णिमा है। आज से कार्तिक का महीना शुरू हो चुका है। 7 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशि के जातकों के लिए खास साबित होने वाला है।

राशिफल-

मेष राशि- अनाप-शनाप खर्च होंगे। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन डर से और भय से परेशान रहेगा। संतान और प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- उच्चाधिकारियों के गुस्से के शिकार हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। स्वयं के स्वास्थ्य पर और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। मानहानि की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। दुर्घटना की ओर चीजें इंगित कर रही हैं। सावधानी बरतें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि किसी खराब स्थिति में बात न जाए। व्यापार अच्छा है। नौकरी चाकरी पर ध्यान दें। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- शत्रुओं उपद्रव करने की कोशिश करेंगे लेकिन शमन भी होगा। दबदबा आपका कायम रहेगा। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी ऊपर-नीचे। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- गृह कलह के संकेत हैं। स्वयं के और माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अभी भौतिक सुख-संपदा से जुड़ी खरीदारी को रोक दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- पराक्रम उतना फल नहीं देगा, जितना आप पराक्रम करके सोचेंगे। स्वयं के स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। व्यावसायिक स्थिति मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। जुबान से सोच-समझकर बोलें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। एक डर व्याप्त रहेगा, संतान को लेकर, प्रेम को लेकर, अपनों को लेकर व स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन