5th November 2026

BREAKING NEWS

चार करोड़ की वसूली के लिए कारोबारी से मारपीट और धमकी, अनवर ढेबर समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज

शराब घोटाले में रामगोपाल तो मैनपावर घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

तस्करों ने TI पर चढ़ाई कार, कचरे में बोरियां फेंककर फरार

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले में परिजनों संग धरने पर बैठे डीएड अभ्यर्थी

दिवाली पर बरसेंगे बादल या खिलेगी धूप? मौसम विभाग का नया अपडेट, जानें कैसा रहेगा मौसम

Advertisment

इमरान खान के बाद उनकी 3 बहनें भी जेल में बंद : पाकिस्तान सरकार ने दी सख्त चेतावनी

Media Yodha Desk Mon, Sep 21, 2026

पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के परिवार पर भी कार्रवाई जारी है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान की दो और बहनों नूरीन नियाजी और उजमा खान को 30 दिनों के लिए हिरासत में लिया गया है। दोनों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया और बाद में कोट लखपत जेल भेज दिया गया।

इससे एक दिन पहले इमरान खान की बहन अलीमा खान को भी हिरासत में लेकर कोट लखपत जेल भेजा गया था। इस तरह इमरान खान की तीन बहनें फिलहाल जेल में हैं। यह कार्रवाई PTI के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और इस्लामाबाद मार्च से पहले हुई है।

30 दिनों के लिए हिरासत में ली गईं नूरीन और उजमा

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, नूरीन नियाजी और उजमा खान को 30 दिनों के लिए हिरासत में लिया गया है। दोनों को कोट लखपत जेल भेजा गया है, जहां अलीमा खान को भी रखा गया है।

PTI की ओर से इमरान खान की रिहाई और पाकिस्तान में संविधान के कार्यान्वयन की मांग को लेकर 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक लॉन्ग मार्च निकालने की तैयारी की जा रही है। इसी बीच इमरान खान के परिवार के सदस्यों पर हुई कार्रवाई को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

जियो न्यूज ने इससे पहले बताया था कि अलीमा खान के दो बेटों शहरज खान और शेर शाह को भी लाहौर में हिरासत में लिया गया था। हालांकि, वकील राणा मुदस्सिर के मुताबिक, कुछ समय बाद दोनों को रिहा कर दिया गया।

इस्लामाबाद मार्च से पहले सरकार की चेतावनी

PTI के प्रस्तावित इस्लामाबाद मार्च को लेकर पाकिस्तान सरकार ने भी सख्त रुख अपनाया है। गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी है कि शांतिपूर्ण तरीके से आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी, लेकिन हिंसा या आतंकवाद का सहारा लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तलाल चौधरी ने कहा कि शांतिप्रिय नागरिक इस्लामाबाद आ सकते हैं, लेकिन जो लोग आतंकवाद के तौर पर आएंगे, उन्हें वापस नहीं जाने दिया जाएगा।

वहीं, PTI खैबर पख्तूनख्वा के अध्यक्ष जुनैद अकबर ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता कई रास्तों से पाकिस्तान की राजधानी तक पहुंचेंगे। PTI का यह मार्च इमरान खान की रिहाई और संवैधानिक व्यवस्था से जुड़ी मांगों को लेकर आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन