22nd September 2026

BREAKING NEWS

भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का बदलेगा रूट

पैसों के लिए रची सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी, पुलिस ने किया मामले का पर्दाफाश; 3 आरोपी गिरफ्तार

कार के टूटे शीशे

विदाई से पहले छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट

Advertisment

भालू ने छोटे भाई पर किया हमला : बचाने के लिए भिड़ गया 10 साल का मुकेश, पत्थर मारकर भगाया

Media Yodha Desk Mon, Sep 21, 2026

कोरबा : जिले के लेमरू वन परिक्षेत्र के छातीबहार गांव में गुफा और पहाड़ देखने गए दो सगे भाइयों पर भालू ने हमला कर दिया। घटना में दोनों बच्चे घायल हो गए। छोटे भाई पर भालू को हमला करते देख 10 वर्षीय बड़े भाई ने साहस दिखाया और पत्थर से भालू पर वार कर उसे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान बच्चों के साथ गए तीन युवक मौके से भाग निकले।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा शहर से तीन युवक घूमने के लिए छातीबहार गांव पहुंचे थे। वहां उन्होंने 10 और 7 साल के दो सगे भाइयों को गुफा और पहाड़ दिखाने के लिए अपने साथ चलने को कहा। बच्चों के मना करने पर युवकों ने उन्हें पैसे देने का लालच दिया। इसके बाद दोनों भाइयों को काली कार में बैठाकर युवक जंगल की ओर ले गए।

गुफा के पास अचानक भालू ने किया हमला

गुफा के पास पहुंचने के बाद सभी लोग कार से उतरकर पैदल आगे बढ़ने लगे। दोनों बच्चे आगे चल रहे थे, जबकि तीनों युवक पीछे थे। इसी दौरान गुफा के पास मौजूद भालू ने सात वर्षीय सोनू पर अचानक हमला कर दिया।

भाई को भालू के हमले से बचाने के लिए 10 वर्षीय मुकेश ने हिम्मत दिखाई और पास पड़ा पत्थर उठाकर भालू पर वार कर दिया। बच्चे के प्रतिरोध के बाद भालू पीछे हट गया। हालांकि, हमले में दोनों भाई घायल हो गए।

बच्चों को छोड़कर भाग निकले युवक

घटना के दौरान बच्चों के साथ गए तीनों युवक उनकी मदद करने के बजाय मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने युवकों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे फरार हो गए। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने युवकों की कार में तोड़फोड़ कर दी।

छोटे भाई की हालत गंभीर

घायल दोनों भाइयों को परिजन तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा लेकर पहुंचे। सात वर्षीय सोनू की हालत गंभीर बताई जा रही है। बेहतर उपचार के लिए उसे रेफर किया गया है। वहीं 10 वर्षीय मुकेश का भी अस्पताल में इलाज जारी है।

वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही लेमरू डिप्टी रेंजर श्रवण कुमार वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार, घायल बच्चों के परिजनों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। घटना को लेकर वन विभाग की टीम आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन