21st September 2026

BREAKING NEWS

जमीन के भीतर मिला नक्सलियों का खजाना, AK-47 के साथ ड्रम में मिले सोने के बिस्किट

LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले कर लें ये जरूरी काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर

इस हफ्ते 41 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, 10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका

छत्तीसगढ़ राज्य सम्मान के लिए 13 क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिलेगा अलंकरण, इस तारीख तक करें आवेदन

मेष से मीन तक जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा सोमवार, पढ़ें दैनिक राशिफल

Advertisment

शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला : टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाए गए आरोप

Media Yodha Desk Tue, Aug 5, 2025

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर मंगलवार को हमला हो गया. कूचबिहार जिले के खागड़ाबाड़ी में ये हमला किया गया. टीएमसी कार्यकर्ताओं ने काफिले को काले झंडे दिखाए.

चोर-चोर के नारे लगाए और काफिले के कुछ वाहनों पर डंडों से हमला किया गया. वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि पुलिस की मौजूदगी में ये हंगामा होता रहा. सैकड़ों तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने शुभेंदु अधिकारी के काफिले को रोकने का प्रयास किया.

वीडियो में दिखा कि कैसे सैकड़ों तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने सड़क से निकलते वाहनों के काफिले को घेरने का प्रयास किया. वाहनों को रोकने का प्रयास किया. कुछ वाहनों के शीशे पर चप्पलें मारी गईं और डंडे भी बरसाए गए. जब पुलिस ने कुछ कार्रवाई नहीं की तो वाहनों में सवार सुरक्षाबल खुद थोड़ा बाहर निकले और काफिले को वहां से महफूज निकाला.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन