24th May 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली पुलिस को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब मौके पर ही होगी डिजिटल जांच

कबाड़ी गोदाम में भड़की भीषण आग, आसपास के कई शो-रूम खाली कराए गए

शराब पीकर बाइक चलाना पड़ा भारी! कोर्ट ने सुनाई 15 दिन चौराहे पर खड़े रहने की सजा और 15 हजार जुर्माना

शव के पास मिला महुआ शराब

लगातार दूसरे दिन टावर पर चढ़ा युवक, जमकर मचाया हंगामा... मौके पर पहुंची पुलिस

Advertisment

Night Heatwave Alert : दिन के बाद अब रात में भी लू का कहर! जानिए क्यों सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे बच्चे और महिलाएं

Media Yodha Desk Sat, May 23, 2026

Night Heatwave Alert: इस साल गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. पहले सिर्फ दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान होते थे, लेकिन अब रात में भी गर्मी कम नहीं हो रही है. कई राज्यों में रात का तापमान इतना बढ़ गया है कि लोगों को सोने तक में दिक्कत हो रही है. खास बात ये है कि मध्य प्रदेश में पहली बार “रात की लू” का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक जब रात में भी तापमान बहुत ज्यादा बना रहता है और शरीर को ठंडक नहीं मिलती, तब इसे “गर्म रात” कहा जाता है.

तेज गर्मी को देखते हुए कई जगहों पर तो दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक हाई अलर्ट जारी कर दी गया है. इस दौरान लोगों को बहुत जरूरी काम न हो तो घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग और डॉक्टरों का कहना है कि इसी समय लू का असर सबसे ज्यादा होता है. साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खास तौर पर घर में रहने की सलाह दी गई है. स्कूल से आने वाले बच्चों को सीधे धूप में खेलने से रोकने को भी कहा गया है.

आमतौर पर लोग लू को दिन की तेज गर्म हवा मानते हैं, लेकिन रात की लू थोड़ी अलग होती है. इसमें हवा जरूरी नहीं कि गर्म चले, बल्कि रात का तापमान इतना ज्यादा रहता है कि घर की दीवारें, जमीन और कमरे तक ठंडे नहीं हो पाते. पंखा और कूलर भी कई बार राहत नहीं दे पाते. शरीर दिनभर की गर्मी से थका होता है और रात में उसे आराम नहीं मिल पाता. यही वजह है कि डॉक्टर इसे ज्यादा खतरनाक मान रहे हैं. लगातार गर्म रातें शरीर को कमजोर बना देती हैं और इंसान अंदर ही अंदर थकने लगता है.

बच्चों का शरीर बड़ों की तुलना में जल्दी गर्म हो जाता है. वे ज्यादा देर तक गर्मी सहन नहीं कर पाते. रात में अगर सही नींद न मिले तो बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं, कमजोरी महसूस करते हैं और कई बार बुखार या उल्टी जैसी परेशानी भी शुरू हो जाती है. छोटे बच्चे खुद से ज्यादा पानी भी नहीं पीते, जिससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है. डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों को रात में हल्के कपड़े पहनाने चाहिए और समय-समय पर पानी या घर का बना ठंडा पेय देते रहना चाहिए.

महिलाओं, खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए रात की लू ज्यादा परेशानी पैदा कर सकती है. ज्यादा गर्मी की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे कमजोरी, चक्कर और सिरदर्द होने लगता है. जो महिलाएं दिनभर घर का काम करती हैं, उन्हें रात में भी आराम नहीं मिल पाता. लगातार पसीना आने से शरीर थक जाता है. गर्भवती महिलाओं में ज्यादा गर्मी बच्चे की सेहत पर भी असर डाल सकती है. इसलिए डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि महिलाएं दिनभर पानी पीती रहें और ज्यादा भारी काम करने से बचें.

मौसम विभाग ने लोगों को दिन के सबसे गर्म समय में घर के अंदर रहने की सलाह दी है. अगर बाहर जाना बहुत जरूरी हो तो सिर ढककर निकलें और साथ में पानी जरूर रखें. घर में नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसी चीजें पीते रहने की सलाह दी गई है. रात में भी खूब पानी पीना जरूरी बताया गया है ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. बच्चों और बुजुर्गों को अकेला न छोड़ने और कमरे को जितना हो सके ठंडा रखने की बात कही गई है.

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में गर्मी और बढ़ सकती है. अगर बारिश नहीं हुई तो रात की लू का असर लंबे समय तक रह सकता है. सबसे बड़ी चिंता ये है कि लोग दिन की गर्मी को तो समझते हैं, लेकिन रात की गर्मी को अक्सर हल्के में ले लेते हैं. जबकि असली खतरा वहीं छिपा होता है. इसलिए जरूरी है कि लोग सतर्क रहें और बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन