15th November 2026

BREAKING NEWS

15 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

टी20 क्रिकेट में बनाया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड जो पहले कभी नहीं बना

मड़ई मेले में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, आइसक्रीम बेचने आए युवक पर जानलेवा हमला

NH-353 पर खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, 2 महिलाओं की मौत, मरीज को लेकर जा रही थी ओडिशा

6 राज्यों में 33 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Advertisment

AFCAT 01/2027 : एयरफोर्स में अफसर बनने का मौका, आवेदन शुरू, 11 दिसंबर तक भरें फॉर्म

Media Yodha Desk Sat, Nov 14, 2026

जॉब डेस्क। भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वायु सेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 01/2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के जरिए फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच में अधिकारी बनने का अवसर मिलेगा।

कितनी होनी चाहिए उम्मीदवारों की उम्र?

AFCAT 01/2027 के लिए अलग-अलग ब्रांच के अनुसार आयु सीमा निर्धारित की गई है।

  • फ्लाइंग ब्रांच: उम्मीदवार की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए जन्मतिथि 2 जनवरी 2004 से 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए।

  • ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच: उम्मीदवारों की आयु 20 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके लिए जन्मतिथि 2 जनवरी 2002 से 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए।

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

फ्लाइंग ब्रांच: इस ब्रांच में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा में गणित और भौतिक विज्ञान विषयों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या BE/BTech की डिग्री होनी चाहिए।

ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच: इसके लिए उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता की शर्तें अलग हो सकती हैं।

AFCAT 01/2027 के लिए कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर AFCAT 01/2027 Registration लिंक पर क्लिक करें।

  3. मांगी गई जानकारी भरकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।

  5. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

आवेदन की अंतिम तारीख: 11 दिसंबर 2026

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां जरूर जांच लें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन