15th November 2026

BREAKING NEWS

15 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

टी20 क्रिकेट में बनाया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड जो पहले कभी नहीं बना

मड़ई मेले में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, आइसक्रीम बेचने आए युवक पर जानलेवा हमला

NH-353 पर खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, 2 महिलाओं की मौत, मरीज को लेकर जा रही थी ओडिशा

6 राज्यों में 33 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Advertisment

CG CRIME : मड़ई मेले में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, आइसक्रीम बेचने आए युवक पर जानलेवा हमला

CG CRIME: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मड़ई मेले के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां राजस्थान से आइसक्रीम बेचने आए एक युवक पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घायल युवक की पहचान राम प्रकाश बिल के रूप में हुई है। वह राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का रहने वाला है और व्यापार के सिलसिले में धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र में आयोजित मड़ई मेले में आइसक्रीम बेचने पहुंचा था।

पीठ पर चाकू से किया हमला

बताया जा रहा है कि पुरैना गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने युवक की पीठ पर चाकू से वार कर दिया। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हमले के पीछे की वजह भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन