15th November 2026

BREAKING NEWS

15 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

टी20 क्रिकेट में बनाया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड जो पहले कभी नहीं बना

मड़ई मेले में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, आइसक्रीम बेचने आए युवक पर जानलेवा हमला

NH-353 पर खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, 2 महिलाओं की मौत, मरीज को लेकर जा रही थी ओडिशा

6 राज्यों में 33 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Advertisment

CG Accident News : NH-353 पर खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, 2 महिलाओं की मौत, मरीज को लेकर जा रही थी ओडिशा

Media Yodha Desk Sat, Nov 14, 2026

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मरीज को इलाज के बाद ओडिशा लेकर जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं और एक पुरुष समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र की है।

देवाशीष स्कूल के पास हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस क्रमांक CG 04 NH 7746 मरीज को उपचार के बाद ओडिशा लेकर जा रही थी। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर देवाशीष स्कूल के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहन में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई।

दो महिलाओं की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस में फंसे घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को तत्काल बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं, दोनों महिलाओं के शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बेहतर इलाज के लिए घायलों को किया गया रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।

ओडिशा के रहने वाले हैं एंबुलेंस में सवार लोग

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस में सवार मरीज और अन्य लोग ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की पहचान की पुष्टि के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से कैसे टकराई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन