22nd September 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा मंगलवार, करियर-धन-प्रेम और सेहत का हाल

पाकिस्तान सरकार ने दी सख्त चेतावनी

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंची टीम इंडिया, जानें कब और सुबह कितने बजे होगा मुकाबला

गणेश उत्सव में DJ पर नाचने को लेकर विवाद, खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत

बचाने के लिए भिड़ गया 10 साल का मुकेश, पत्थर मारकर भगाया

Advertisment

बुधवार सुबह बड़ा हादसा : कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, बेसमेंट से शुरू लपटें पूरी बिल्डिंग में फैलीं, अस्पतालों से मरीजों का रेस्क्यू जारी

Media Yodha Desk Wed, Dec 3, 2025

गुजरात के भावनगर में काल नाला क्षेत्र स्थित एक कॉम्प्लेक्स में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई है। बेसमेंट में शुरू हुई आग देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फैल गई। इस बिल्डिंग में कई अस्पताल है। अस्पतालों से मरीजों का रेस्क्यू किया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। बच्चों को बिल्डिंग से कांच तोड़कर निकाला गया। 

बच्चों को चादर में लपेट कर एक-एक कर बाहर निकाला

शुरुआती जानकारी के मुताबिक कालूभा रोड के पास एक बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स में पैथोलॉजी लैब में आज सुबह करीब 9 बजे आग लगी। इस कॉम्प्लेक्स में कई अस्पताल, दूसरी दुकानें और ऑफिस हैं। आग लगने के बाद कॉम्प्लेक्स के हॉस्पिटल में भर्ती बच्चों और दूसरे मरीजों को कांच तोड़कर बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही स्थानीय लोगों ने तुरंत खिड़की पर सीढ़ी लगाकर, बच्चों को चादर में लपेट कर एक-एक कर बाहर निकालना शुरू कर दिया।

उनकी सतर्कता और सूझबूझ से बच्चों की जान बचाई जा सकी। सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज के सर. टी हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

आग बुझाने में लगा एक घंटा

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और राहत की बात यह है कि किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पांच फायर टेंडर और 50 कर्मी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए। आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि उसे बुझाने में 1 घंटे का समय लग गया। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन