18th October 2026

BREAKING NEWS

SSP भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, नवरात्रि पर लोगों को किया गया जागरूक

कोलकाता से यूपी तक 43 लोगों की मौत; कई घायल

10वीं-12वीं के हजारों छात्रों की बढ़ सकती है परेशानी, टीचर्स एसोसिएशन ने CM को लिखा पत्र

नवरात्रि में ड्यूटी के दौरान CAF जवान की कथित हरकत का वीडियो वायरल, गाली-गलौज और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप, मचा बवाल

चलती कार के बोनट पर लेटी युवती, दरवाजों पर लटककर किया डांस; वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

Advertisment

Nepal Flood News : नेपाल की बाढ़ में 300 भारतीय लापता, तमिलनाडु और बंगाल के सबसे ज्यादा लोग शामिल

Media Yodha Desk Fri, Aug 28, 2026

Nepal Flood News: नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ से हुए नुकसान की तस्वीरें अब दिखने लगी हैं. अब तक 469 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1500 से ज्यादा लोग लापता हैं. जिसमें भारत के अलग-अलग राज्यों के 300 से ज्यादा लोग शामिल हैं. इनमें से ज्यादातर वे लोग शामिल हैं, जो कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे. जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. इस बीच मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच में एक जनहित याचिका लगाई गई है. जिसमें केंद्र और तमिलनाडु सरकार से हर तीर्थयात्री का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए तत्काल निर्देश देने की मांग की गई है. तमिलनाडु से नेपाल की यात्रा पर गए कई लोग भी लापता बताए जा रहे हैं.

मद्रास हाईकोर्ट में होगी सुनवाई 

वकील एएफ परवेश मुशर्रफ की तरफ से दायर की गई इस याचिका पर मद्रास हाईकोर्ट आज इस सुनवाई कर सकती है.दायर इस याचिका में भारत सरकार, जिसका प्रतिनिधित्व विदेश मंत्रालय के सचिव और काठमांडू में भारतीय दूतावास के काउंसलर मंत्री कर रहे हैं, उन्हें प्रतिवादी बनाया गया है. इनके अलावा, कुंभकोणम स्थित ट्रैवल ऑपरेटर 'सुपर यात्रा ट्रैवल्स' को भी प्रतिवादी बनाया गया है. याचिका में इस बात पर जोर दिया गया है कि तीर्थयात्रियों की स्थिति की कोई आधिकारिक या व्यक्ति-वार पुष्टि नहीं की गई है. 

103 से ज्यादा यात्रियों को फंसे होने की संभावना 

तमिलनाडु सरकार ने टूर ऑपरेटरों के ट्रैवल शेड्यूल के आधार पर 103 श्रद्धालुओं के नेपाल जाने की पुष्टि की है. राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री राज मोहन ने भी स्वीकार किया है कि स्वतंत्र रूप से या छोटे-छोटे निजी समूहों में यात्रा करने वाले लोगों का सटीक हिसाब लगाना एक बड़ी चुनौती है. इसके बावजूद अभी तक केंद्र या राज्य सरकार की तरफ से सुरक्षित, घायल या लापता लोगों की कोई अंतिम नामवार सूची जारी नहीं की गई है. ऐसे में इस सूची को भी तुरंत जारी करने की मांग की गई है. 

भारत से किन राज्यों के लोग लापता 

भारत से अलग-अलग राज्यों के लोग लापता हैं, लेकिन महाराष्ट्र के स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर के मुताबिक राज्य के 80 से अधिक पर्यटक नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे हैं, जिनमें से 57 एक प्राइवेट टूर एजेंसी के जरिए गए थे. जबकि गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश से भी लोग लापता बताए जा रहे हैं. राज्य सरकारों की तरफ से इनकी जानकारी जुटाई जा रही है.

नेपाल में टूटा लोगों को संपर्क 

नेपाल में बाढ़ के बाद लोगों को संपर्क टूटा हुआ है. पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कें, पुल और मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं. जिससे परिजन अपने रिश्तेदारों का हाल-चाल जानने में असमर्थ हैं. आशंका है कि कई लापता लोग घायल, फंसे हुए या किसी अस्थायी शिविर में हो सकते हैं, जिनकी जानकारी अभी तक उनके परिवारों तक नहीं पहुंच सकी है.

बंगाल के परिवार भी मिसिंग 

नेपाल की बाढ़ में बंगाल के परिवार भी मिसिंग बताए जा रहे हैं. हुगली के उत्तरपाड़ा में रहने वाले क्षितिज चंद्र बिस्वास और उनकी पत्नी ममता बिस्वास नेपाल त्रासदी के दौरान लापता हो गए थे, जिनकी जानकारी अब तक नहीं मिली है. उनके पड़ोसी दिलीप रॉय ने बताया कि इस जोड़े के बारे में अभी भी कोई खबर नहीं है, काठमांडू की यात्रा का इंतजाम करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधियों ने उन्हें फोन पर बताया कि लापता लोगों की सूची में उनके नाम शामिल हैं. जबकि वे हमारे क्लब के सदस्य थे, काठमांडू पहुंचने के बाद उन्होंने फोन करके बताया था कि वे सुरक्षित पहुंच गए हैं और मानसरोवर के लिए निकलने वाले हैं. लेकिन त्रासदी के बाद से ही उनसे संपर्क पूरी तरह से टूटा हुआ. 

बंगाल के सीनियर नेता रहे स्वर्गीय मुकुल राय की बहू भी लापता बताई जा रही हैं. वह भी नेपाल यात्रा पर थी, लेकिन बाढ़ के बाद से ही उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है. भारत के कुल 300 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. जिसको को लेकर भारत का विदेश मंत्रालय लगातार नेपाल के संपर्क में है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन