20th May 2026

BREAKING NEWS

इन सात राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और कार्यक्षेत्र में रंग लाएगी मेहनत, जानें बुधवार का भविष्यफल

साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, दिल्ली-यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार, ठगी का तरीका चौंकाने वाला

गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने निकले कांग्रेस प्रतिनिधि दल को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका, दीपक बैज ने सरकार को घेरा

11 पूर्व सरपंचों को जेल भेजने का SDM कोर्ट ने दिया आदेश

जंगल में दिखा दुर्लभ सफेद एल्बिनो भालू, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग की बढ़ी निगरानी

Advertisment

20 May Ka Rashifal : इन सात राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और कार्यक्षेत्र में रंग लाएगी मेहनत, जानें बुधवार का भविष्यफल

Media Yodha Desk Wed, May 20, 2026

20 May Ka Rashifal: 20 मई को ज्येष्ठ माह की चतुर्थी तिथि है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा। साथ ही आर्द्रा नक्षत्र का संयोग भी बनेगा। 20 मई को कई राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगा और कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं नौकरी और व्यापार में दिन अच्छा रहेगा। लेकिन कुछ राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहते हुए वाहन चलाएं और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आइए जानते हैं मेष लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि
आज का दिन कभी खुशी तो कभी चिंता वाला एहसास दे सकता है। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिली खबर मन को थोड़ा उदास कर सकती है। बिजनेस में नई पार्टनरशिप आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी और पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए आराम और सावधानी दोनों जरूरी रहेंगे।

वृषभ राशि
आज घर में रौनक और खुशियों का माहौल बना रहेगा। रिश्तेदारों का आना-जाना दिन को खास बना देगा और किसी शुभ कार्य की तैयारी उत्साह बढ़ाएगी। ऑफिस में आपकी मेहनत और ईमानदारी बॉस का दिल जीत लेगी। बैंकिंग या फाइनेंस से जुड़े लोगों को निवेश के अच्छे मौके मिल सकते हैं। नए घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा काम शुरू करने का सपना भी गति पकड़ सकता है।

मिथुन राशि
आज आपकी वाणी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी दोनों बन सकती है। मनमौजी स्वभाव परिवार वालों को थोड़ा परेशान कर सकता है। घर में नए मेहमान के आने की खुशखबरी माहौल को खुशनुमा बना सकती है। अचानक धन लाभ मिलने से खुशी दोगुनी हो जाएगी। किसी को निजी जानकारी देने से बचें, क्योंकि वही बात आगे परेशानी का कारण बन सकती है। बिजनेस में नए बदलाव सफलता की राह खोल सकते हैं।

कर्क राशि
आज हर कदम सोच-समझकर बढ़ाने की जरूरत होगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। संतान के साथ बिताया गया समय रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ाएगा। पुराने प्यार से अचानक मुलाकात दिल की धड़कन बढ़ा सकती है, लेकिन भावनाओं में बहने से रिश्तों में तनाव आ सकता है। समझदारी और संयम ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।

सिंह राशि
आज विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी वाला दिन साबित हो सकता है। परीक्षा के परिणाम मन मुताबिक आने के संकेत हैं। ऑफिस में बॉस आपके काम और सुझावों से बेहद प्रभावित रहेंगे। धन और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अपनी कमजोरियों को पहचानकर सुधारेंगे तो सफलता और तेजी से मिलेगी। पड़ोस या आसपास के विवादों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा।

कन्या राशि
आज उन्नति और नए अवसरों का दिन है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा मौका मिल सकता है। घर के लिए नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का योग बन रहा है। परिवार में चल रही कलह को सुलझाने की जिम्मेदारी आपको निभानी पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार के घर दावत या खुशी के मौके पर जाने से मन हल्का और खुश रहेगा।

तुला राशि
आज मेहनत आपका सबसे बड़ा हथियार साबित होगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में बड़ा पद मिलने से सम्मान बढ़ सकता है। परिवार के बड़े सदस्यों के साथ बैठकर अहम फैसले लेने का मौका मिलेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर दिल को खुश कर सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग में सावधानी रखें, क्योंकि नुकसान होने की संभावना है। बच्चों की सेहत को लेकर भागदौड़ बनी रह सकती है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए खास और लाभदायक साबित हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में बड़े फायदे का कारण बनेगी। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। जरूरत पड़ने पर धन भी आसानी से मिल सकता है। संतान के लिए नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। लाइफस्टाइल में बदलाव और नई खरीदारी आपको उत्साहित करेगी।

धनु राशि
आज भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन मेहनत रंग भी लाएगी। आय बढ़ाने के नए रास्तों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर किसी कोर्स या पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। सेहत को नजरअंदाज करना परेशानी बढ़ा सकता है। ऑफिस में लापरवाही करने पर बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। राजनीति में हर कदम सोच-समझकर रखें।

मकर राशि
आज एक साथ कई जिम्मेदारियाँ आपके सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी हर काम को सही दिशा देगी। नए काम की शुरुआत के लिए परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात पुरानी यादों को ताज़ा कर सकती है। यात्रा की योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। सही फैसले आज आपको भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकते हैं।

कुंभ राशि
आज सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे परिणाम आपके साथ रहेंगे। यात्रा या घूमने के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है। जिम्मेदारियों को हल्के में लेने से बचें। बिजनेस में रुका हुआ काम पूरा होने की उम्मीद है। किसी को उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच लें, क्योंकि पैसा वापस आने में परेशानी हो सकती है। घर में धार्मिक या शुभ कार्यक्रम का आयोजन माहौल को पवित्र और खुशनुमा बना देगा।

मीन राशि
आज कुछ चुनौतियाँ आपका धैर्य परख सकती हैं, लेकिन समझदारी से आप हर मुश्किल से बाहर निकल आएंगे। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा। दूसरों की बातों में आकर फैसला लेने से बचें। परिवार की समस्याओं को घर के भीतर ही सुलझाना बेहतर रहेगा, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन