19th September 2026

BREAKING NEWS

PM मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र, संबोधन में कही ये बड़ी बातें

परिवहन विभाग ने बढ़ाई फीस, ड्राइविंग लाइसेंस से परमिट तक महंगा, बस परमिट शुल्क 4 गुना बढ़ा

कर्मचारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

9 अक्टूबर को RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आने से शिक्षक घायल

Advertisment

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में आज से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी

Media Yodha Desk Sat, Sep 19, 2026

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। शनिवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर उमस और गर्मी का असर रहा। हालांकि शाम होते-होते मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद शहर के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने शनिवार से प्रदेश में मानसून के फिर सक्रिय होने के संकेत दिए हैं।

उत्तरी अंडमान सागर में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 सितंबर की शाम के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 19 सितंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग ने शहर में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले स्थानों पर जाने से बचने और आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन