19th September 2026

BREAKING NEWS

NIA कोर्ट के फैसले का आदिवासी समाज ने किया विरोध, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी

PM मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र, संबोधन में कही ये बड़ी बातें

परिवहन विभाग ने बढ़ाई फीस, ड्राइविंग लाइसेंस से परमिट तक महंगा, बस परमिट शुल्क 4 गुना बढ़ा

कर्मचारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

9 अक्टूबर को RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

51 हजार युवाओं को मिली नौकरी : PM मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र, संबोधन में कही ये बड़ी बातें

Media Yodha Desk Sat, Sep 19, 2026

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 20वें रोजगार मेले के दौरान देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। देश के 45 स्थानों पर आयोजित इस रोजगार मेले का कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ। इस दौरान पीएम मोदी ने चयनित युवाओं और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

सरकार के अनुसार, अब तक आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से कुल 12 लाख 75 हजार युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

51 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

20वें रोजगार मेले में चयनित युवाओं की नियुक्ति केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में की गई है। इनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवाएं विभाग और रक्षा मंत्रालय समेत कई अन्य विभाग शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में त्योहारों का समय शुरू हो चुका है और इसी बीच हजारों परिवारों के लिए आज का दिन नई खुशी लेकर आया है। उन्होंने कहा कि 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवा में नियुक्ति पत्र मिलना उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

पीएम मोदी ने युवाओं और परिवारों को दी बधाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं की इस उपलब्धि के पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ माता-पिता और परिवार के सदस्यों का भी योगदान है। उन्होंने नियुक्ति पाने वाले युवाओं और उनके परिवारों को बधाई दी।

पीएम मोदी ने कहा कि युवा ऐसे समय में भारत सरकार से जुड़ रहे हैं, जब देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

'युवाओं के प्रति आपकी विशेष जिम्मेदारी'

प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त युवाओं से कहा कि सरकारी सेवा में रहते हुए उन्हें ऐसे निर्णय लेने होंगे, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को मजबूत करें। उन्होंने युवाओं से अन्य युवाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने की भी अपील की।

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय युवाओं के टैलेंट और स्किल्स ने दुनियाभर में भरोसा कायम किया है। दुनिया भारत के इनोवेटर्स, एंटरप्रेन्योर्स और युवाशक्ति से उम्मीदें रखती है।

BRICS का भी किया जिक्र

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में संपन्न हुए BRICS शिखर सम्मेलन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत की कोशिश है कि BRICS सहयोग केवल सरकारों तक सीमित न रहे, बल्कि इसमें उद्यमी, किसान, महिलाएं और युवा भी सक्रिय भागीदार बनें।

आगे भी आयोजित होंगे रोजगार मेले

केंद्र सरकार की ओर से युवाओं को सरकारी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि योग्य युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में रोजगार के अवसर मिल सकें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन