रायपुर आएंगे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव : 9 अक्टूबर को RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
रायपुर: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। रेल मंत्री RPF स्थापना दिवस-2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
केंद्रीय रेल मंत्री के दौरे को देखते हुए रायपुर रेलवे मंडल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खासतौर पर रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
स्टेशन के पुनर्विकास के साथ ही यार्ड, पहुंच मार्ग और स्टेशन के आसपास चल रहे निर्माण कार्यों को भी समय पर पूरा करने की कवायद की जा रही है। रेलवे के विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और निर्धारित समय के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
रेल मंत्री के दौरे और RPF स्थापना दिवस समारोह को लेकर रायपुर मंडल स्तर पर तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। वहीं, स्टेशन पुनर्विकास परियोजना से जुड़े कार्यों में भी तेजी लाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री के दौरे के दौरान रेलवे से जुड़े विकास कार्यों और तैयारियों पर भी विशेष नजर रहेगी। इसे देखते हुए रेलवे अधिकारी आयोजन स्थल और स्टेशन परिसर में व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन