19th September 2026

BREAKING NEWS

PM मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र, संबोधन में कही ये बड़ी बातें

परिवहन विभाग ने बढ़ाई फीस, ड्राइविंग लाइसेंस से परमिट तक महंगा, बस परमिट शुल्क 4 गुना बढ़ा

कर्मचारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

9 अक्टूबर को RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आने से शिक्षक घायल

Advertisment

CG Bus Accident : कर्मचारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Media Yodha Desk Sat, Sep 19, 2026

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार सुबह कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। करहीभदर के पास हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस धमतरी की डीआरडी कंपनी की बताई जा रही है। बस में कंपनी के कई कर्मचारी सवार थे और यह बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान करहीभदर के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। शव बस में फंस गया था, जिसे बाहर निकालने में करीब एक घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, घायल कर्मचारियों को एंबुलेंस 108 की मदद से बालोद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घायलों में कुछ लोगों की हालत को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे की वजह की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी में बस की तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है, हालांकि दुर्घटना का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक की पहचान और घायलों की विस्तृत जानकारी भी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन