18th October 2026

BREAKING NEWS

SSP भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, नवरात्रि पर लोगों को किया गया जागरूक

कोलकाता से यूपी तक 43 लोगों की मौत; कई घायल

10वीं-12वीं के हजारों छात्रों की बढ़ सकती है परेशानी, टीचर्स एसोसिएशन ने CM को लिखा पत्र

नवरात्रि में ड्यूटी के दौरान CAF जवान की कथित हरकत का वीडियो वायरल, गाली-गलौज और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप, मचा बवाल

चलती कार के बोनट पर लेटी युवती, दरवाजों पर लटककर किया डांस; वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

Advertisment

CG News : “साइबर जागृति अभियान” के तहत समाज प्रमुखों का विशेष सम्मेलन आयोजित जिले के विभिन्न समाजों के प्रमुख एवं प्रतिनिधियों ने

Media Yodha Desk Fri, Aug 28, 2026

जिला मुंगेली:- साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “साइबर जागृति अभियान” संचालित किया जा रहा है जिसमें "मैं जागरूक हूं साइबर क्राइम से मुक्त हूं" के तहत दिनांक 27.08.2026 को कलेक्ट्रेट मुंगेली स्थित जनदर्शन सभागार में “समाज में साइबर जागरूकता का प्रचार-प्रसार” विषय पर विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.), एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अति. कलेक्टर श्री गोकुल रावते के उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न समाजों के प्रमुख एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों के माध्यम से साइबर सुरक्षा की जानकारी को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति सजग एवं सतर्क बनाना रहा, इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा उपस्थित समाज प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों को साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध, फर्जी निवेश योजनाओं, डिजिटल अरेस्ट सहित साइबर अपराधों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
आईजीपी श्री गर्ग ने समाज प्रमुखों से कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं तथा अपराधी अलग-अलग तरीकों से आम नागरिकों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक एवं सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी एवं अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की समझाइश दी।
उन्होंने साइबर अपराध होने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं उपलब्ध ऑनलाइन माध्यमों से शिकायत दर्ज कराने के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने समाज प्रमुखों से अपील की कि वे अपने-अपने समाज के लोगों तक साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाएं और विशेष रूप से बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम में उपस्थित समाज प्रमुखों ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” की सराहना करते हुए अपने-अपने समाज एवं समुदाय में साइबर जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने की बात कही।

मुंगेली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय सतर्कता एवं जागरूकता है। किसी भी अनजान कॉल, संदेश, लिंक, ऑनलाइन ऑफर अथवा संदिग्ध व्यक्ति के झांसे में न आएं और साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर संपर्क कर पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन