7th November 2026

BREAKING NEWS

मेष-वृषभ समेत इन राशियों को रहना होगा सतर्क, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

सरगांव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो फरार आरोपी गिरफ्तार

करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

2030 तक स्पेस को मलबा मुक्त बनाने की तैयारी, ISRO ने स्टार्टअप से मिलाया हाथ

केजी हिल्स के जंगल में बड़ी बरामदगी, 711 बीजीएल सेल मिले; इलाके में जाने से बचने की अपील

Advertisment

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार ने दो कारों और ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Media Yodha Desk Fri, Nov 6, 2026

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नेशनल हाईवे-30 पर देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दो कारों और एक ट्रैक्टर से जा टकराई। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। हादसा रात करीब 3:30 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, देर रात नेशनल हाईवे-30 पर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार चालक ने सड़क पर चल रही दो कारों और एक ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा हाईवे किनारे स्थित रिहायशी इलाके में हुआ, जिसके चलते टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

इस दुर्घटना में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। फिलहाल दुर्घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि तेज रफ्तार कार किस कारण अनियंत्रित हुई और हादसा कैसे हुआ।

 

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन