7th November 2026

BREAKING NEWS

मेष-वृषभ समेत इन राशियों को रहना होगा सतर्क, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

सरगांव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो फरार आरोपी गिरफ्तार

करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

2030 तक स्पेस को मलबा मुक्त बनाने की तैयारी, ISRO ने स्टार्टअप से मिलाया हाथ

केजी हिल्स के जंगल में बड़ी बरामदगी, 711 बीजीएल सेल मिले; इलाके में जाने से बचने की अपील

Advertisment

छत्तीसगढ़ में थमेगा बारिश का दौर : अब तेजी से बढ़ेगी ठंड; सुबह कोहरे का दिखेगा असर

Media Yodha Desk Fri, Nov 6, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पोस्ट मानसून बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। नवंबर की शुरुआत बारिश के साथ हुई, लेकिन अब प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। इसके साथ ही तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा और आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने लगेगा। राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्के कोहरे की स्थिति भी देखने को मिल रही है।

प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में आएगी कमी

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बारिश पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। पूर्वी तेलंगाना और उससे लगे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

सरायपाली में 3 सेंटीमीटर और कोंटा में 2 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। तापमान की बात करें तो रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

धनतेरस पर कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?

राजधानी रायपुर में धनतेरस के दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में त्योहार के दौरान बारिश की संभावना कम है और लोगों को मौसम के साफ रहने से राहत मिल सकती है।

अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 7 नवंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

वहीं, अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। तापमान कम होने के साथ ही प्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा और सुबह-शाम सर्दी का अहसास अधिक होने लगेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन