6th November 2026

BREAKING NEWS

सरगांव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो फरार आरोपी गिरफ्तार

करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

2030 तक स्पेस को मलबा मुक्त बनाने की तैयारी, ISRO ने स्टार्टअप से मिलाया हाथ

केजी हिल्स के जंगल में बड़ी बरामदगी, 711 बीजीएल सेल मिले; इलाके में जाने से बचने की अपील

भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार ने दो कारों और ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Advertisment

ऑपरेशन बाज का बड़ा एक्शन : 5 थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 37 जुआरियों को किया गिरफ्तार

Media Yodha Desk Fri, Nov 6, 2026

जिला मुंगेली :- जिले में असामाजिक तत्वों, जुआ, सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01.11.2026 से 05.11.2026 तक जिले के पांच थाना क्षेत्रों में जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कुल 10 प्रकरणों में 37 जुआरियों को गिरफ्तार कर 10,540 रुपये नगद जप्त किया गया। थाना पथरिया – 01 प्रकरण, 06 आरोपी:* ग्राम छिन्दभोग में जुआ खेलते हुए साधेराम राजपूत, सत्या पाटले, निर्मल बंजारे, रामकुमार चक्रधारी, भुरवाराम साहू एवं प्रदीप कुर्रे, सभी निवासी छिन्दभोग को गिरफ्तार कर 2,130 रुपये नगद एवं ताश की पत्तियां जप्त की गईं।

थाना जरहागांव – 04 प्रकरण, 12 आरोपी: ग्राम बिरगहनी में गजानंद दिवाकर, सेवक दिवाकर, संजय भास्कर, कच्छीराम दिवाकर एवं राबिन भास्कर। ग्राम डोमनपुर में मनीराम यादव, संजय यादव, रामकिशोर यादव, रमेश मोहले एवं कुंवर टण्डन तथा ग्राम धरमपुरा में गुलेश्वर सिंह निवासी सोढ़ार एवं अक्षय कुमार निवासी धरमपुरा को जुआ खेलते पकड़ा गया। कुल 12 आरोपियों से 4,780 रुपये नगद एवं ताश की पत्तियां जप्त की गईं।

थाना लालपुर – 02 प्रकरण, 08 आरोपी: ग्राम सोनपुर में चन्द्रभान सोन्डे, बैतल रात्रे, भरत रात्रे एवं सोनसाय बंजारे, सभी निवासी सोनपुर तथा ग्राम भालूखोदरा में सुनील पटेल, भागवत मोहले, धिराजी पटेल एवं अंजोरी वर्मा, सभी निवासी भालूखोदरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 900 रुपये नगद एवं ताश की पत्तियां जप्त की गईं।

थाना लोरमी – 02 प्रकरण, 06 आरोपी: ग्राम नवाडीह में देवानंद वैष्णव एवं भुवन मरकाम, दोनों निवासी नवाडीह तथा तिलक दास वैष्णव निवासी ढोलगी। इसी प्रकार भारत सागर डेम के पास नंद कुमार पन्द्राम, सूरज धुर्वे एवं नरेन्द्र मरकाम, सभी निवासी नवाडीह को जुआ खेलते पकड़ा गया। कुल 06 आरोपियों से 1,310 रुपये नगद एवं ताश की पत्तियां जप्त की गईं।

थाना फास्टरपुर – 01 प्रकरण, 05 आरोपी: ग्राम हरियरपुर में राजेन्द्र महिलांगे, सतानंद गेंदले, हेमेश चतुर्वेदी, अंकित रात्रे एवं विद्याशंकर अंचल, सभी निवासी नवागांव उदका को गिरफ्तार कर 1,420 रुपये नगद जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही की गई।

मुंगेली पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन