12th October 2026

BREAKING NEWS

मंगलवार को इन राशियों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर, जानें किसे रहना होगा सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन! पुलिस ने तय किए 3 नए स्थान, जारी किया आदेश

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

Advertisment

CG News : सुबह काम पर पहुंचे मिस्त्री के उड़ गए होश, निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप...

Media Yodha Desk Thu, May 14, 2026

जांजगीर-चांपा : जिले के ग्राम भवंतरा में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी सुबह उस समय सामने आई जब निर्माणाधीन मकान पर कार्य पर पहुंचे एक मिस्त्री ने चारों को खाट पर बेसुध हालत में पड़ा देखा।

इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है, जो मृतकों का रिश्तेदार बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग नए मकान के निर्माण कार्य से जुड़े हुए थे और वहीं अस्थायी रूप से ठहरे हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही सरपंच राजाराम कश्यप ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चारों की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस संदेही से पूछताछ कर रही है। वहीं इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई है। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन