13th October 2026

BREAKING NEWS

मंगलवार को इन राशियों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर, जानें किसे रहना होगा सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन! पुलिस ने तय किए 3 नए स्थान, जारी किया आदेश

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

Advertisment

CG Naxal Surrender : मुठभेड़ के बाद बढ़ी दहशत... परतापुर एरिया कमेटी का सक्रिय नक्सली दासरू ने किया आत्मसमर्पण

Media Yodha Desk Mon, Apr 20, 2026

CG Naxal Surrender: तेलंगाना कैडर की नक्सली रूप के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद से बचे नक्सलियों में खौफ है. इस बीच नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में एक और सफलता हाथ लगी है. कांकेर में सोमवार को उत्तर बस्तर इलाके में परतापुर एरिया कमिटी में सक्रिय रहे दासरू ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्ण कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, परतापुर एरिया कमिटी में सक्रिय सदस्य के रूप में काम करने वाले दासरू आमाबेड़ा थाना पहुंचा. जहां उसने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए और मुख्यधारा में शामिल हो गया. पुलिस अधीक्षक निखिल राखेछा ने आत्मसमर्पण की पुष्टि की है. प्रदेश सरकार की पुनर्वास नीति के तहत प्रारंभिक सहायता राशि, कौशल प्रशिक्षण, आवास, आजीविका के साधन और सुरक्षा प्रदान की जाती है.

पुनर्वास नीति के तहत दोनों को पृथक-पृथक 25,000-25,000 रुपये (कुल 50,000 रुपये) की प्रोत्साहन राशि तत्काल नगद प्रदान की गई. इसके साथ ही भविष्य में 3 वर्ष तक 10,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड राशि, निःशुल्क आवास एवं भोजन, स्किल डेवलपमेंट हेतु प्रशिक्षण, कृषि भूमि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन