13th October 2026

BREAKING NEWS

मंत्री के WhatsApp से साइबर ठगी की कोशिश, QR कोड भेजकर मांगे पैसे; साइबर सेल की जांच शुरू

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

छत्तीसगढ़ में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Advertisment

Tehsildar Strike Update : तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त, आज से फिर शुरू होगा प्रशासनिक कामकाज

Media Yodha Desk Thu, Jun 4, 2026

Tehsildar Strike Update: छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शासन से बातचीत के बाद समाप्त कर दी है। 4 जून से प्रदेशभर के तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट 4 जून से पुनः नियमित कार्य पर लौटेंगे। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे बयान जारी कहा, 1 जून को मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग और सचिव के साथ विस्तृत परिचर्चा आयोजित की गई थी।

संघ के प्रतिनिधियों को शासन स्तर से यह आश्वासन दिया गया कि राजापुर प्रकरण में शीघ्र वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संघ ने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा दिए गए आश्वासनों के अनुरूप आगामी 15 दिन में शेष आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संघ परिस्थितियों की समीक्षा कर पुनः आगामी निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा।

बता दें कि सरगुजा जिले के मैनपाट तहसील अंतर्गत राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तुषार मानिक के साथ शासकीय कार्य के दौरान हुई मारपीट, अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले आराेपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इससे प्रदेशभर में तहसीली कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन