CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका दिल्ली में हिरासत में : साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों नेता
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में विरोध प्रदर्शन और सभा आयोजित करने की अनुमति नहीं होने के बावजूद दोनों नेता अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।इससे पहले भी CJP नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया था।
बाद में दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें एक साल तक शांति और अच्छा आचरण बनाए रखने की शर्त पर 50 हजार रुपये का जमानती बॉन्ड भरने के बाद रिहा करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन