बिलासपुर में ‘पहल’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम : PCS कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों और शिक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में किया गया जागरूक
साइबर अपराध, यातायात नियमों, नशा मुक्ति एवं पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की दी गई विस्तृत जानकारी।
मुंगेली पुलिस द्वारा युवाओं को जागरूक कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया गया संदेश।
जिला मुंगेली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में संचालित “पहल” जागरूकता अभियान के तहत बिलासपुर स्थित पीसीएस कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक नवीन कुमार जांगड़े तथा साइबर सेल टीम से श्री मधुकर रात्रे एवं सुश्री बबीता श्रीवास ने वक्ता के रूप में उपस्थित होकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को साइबर अपराध के नए तरीकों (जैसे डिजिटल अरेस्ट, पार्ट-टाइम जॉब फ्रॉड, एपीके फाइल्स फ्रॉड), ऑनलाइन ठगी से बचाव, यातायात नियमों के अनिवार्य पालन, नशे के दुष्परिणामों तथा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया।
अधिकारियों ने साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए अपील की कि:
किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध मैसेज पर क्लिक न करें।
ओटीपी (OTP), सीवीवी (CVV) या बैंक संबंधी कोई भी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं तथा आपात स्थिति में डायल 112 की मदद लें।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं व प्रश्नों का समाधान किया गया। मुंगेली पुलिस द्वारा “पहल” अभियान के माध्यम से युवाओं को जागरूक कर अपराध मुक्त व सुरक्षित समाज के निर्माण हेतु यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन