13th October 2026

BREAKING NEWS

मंगलवार को इन राशियों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर, जानें किसे रहना होगा सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन! पुलिस ने तय किए 3 नए स्थान, जारी किया आदेश

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

Advertisment

CG Fuel Update : राज्य में पर्याप्त है पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, खाद्य सचिव ने लोगों से संयम बरतने को कहा

Media Yodha Desk Fri, May 15, 2026

CG Fuel Update: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित है और आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने यह महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए प्रदेशवासियों से किसी भी प्रकार की पैनिक खरीदी या अनावश्यक ईंधन संग्रहण से बचने की अपील की है।

खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में कुछ पंपों के ड्राई आउट होने से फैली अफवाहों के कारण अचानक ईंधन की खपत में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई थी। शासन और ऑयल कंपनियां पूरी स्थिति पर लगातार चौबीसों घंटे नजर बनाए हुए हैं। सभी संचालित 2,516 पेट्रोडीजल पंपों पर नियमित रूप से आपूर्ति बहाल की जा रही है ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी न हो।

उन्होंने बताया कि रायपुर शहर के कुल 326 पंपों में से केवल 35 पंप और बिलासपुर के 156 पंपों में से महज 13 पंप अस्थायी रूप से ड्राई आउट हुए हैं। इन प्रभावित पंपों को भी बहुत जल्द नया स्टॉक उपलब्ध करा दिया जाएगा। प्रशासन ने जनता से भ्रम में न आने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन