15th September 2026

BREAKING NEWS

सर्विस रायफल से गोली मारकर दी जान

ATM लूटने की थी तैयारी, हथौड़ी-छीनी लेकर पहुंचा बदमाश; कैश निकालने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा

ट्रंप का बड़ा दावा; शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा पर होगी अहम मुलाकात

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास! एशिया कप जीतकर तोड़ा मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड

पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में रखने के आरोपी पति की मौत, पुलिस की गाड़ी से कूदने के बाद हुआ हादसा

Advertisment

छत्तीसगढ़ में SSB जवान ने उठाया आत्मघाती कदम : सर्विस रायफल से गोली मारकर दी जान

Media Yodha Desk Mon, Sep 14, 2026

भानुप्रतापपुर: अंतागढ़ के पास कुहचे गांव स्थित SSB कैंप में सोमवार को एक जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही SSB के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आनंद प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और कुहचे स्थित SSB कैंप में हवलदार के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। टीम घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाएगी।

फिलहाल जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और SSB अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन