15th October 2026

BREAKING NEWS

भारत की वनडे टीम पर बड़ा अपडेट, न्यूजीलैंड दौरे के लिए इस दिन होगा स्क्वॉड का ऐलान; जानें तमाम डिटेल

यूट्यूबर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए के हमले से मचा हड़कंप, घर में घुसकर तीन लोगों को किया घायल

अरपा नदी के नवीन घाट का नाम ‘वीरांगना बिलासा दाई घाट’ रखने की मांग, कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

गरबा नाइट में हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप; वीडियो वायरल

Advertisment

Chhattisgarh News : ATM लूटने की थी तैयारी, हथौड़ी-छीनी लेकर पहुंचा बदमाश; कैश निकालने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा

Media Yodha Desk Mon, Sep 14, 2026

राजनांदगांव: जिले के डोंगरगढ़ में ATM तोड़कर कैश चोरी करने की कोशिश को पुलिस और स्थानीय लोगों की सतर्कता से नाकाम कर दिया गया। बस स्टैंड स्थित SBI ATM बूथ में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक युवक हथौड़ी और छीनी लेकर पहुंचा और मशीन को तोड़ने लगा। हालांकि, वह कैश निकाल पाता, इससे पहले ही लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पूरी तैयारी के साथ ATM बूथ में दाखिल हुआ था। उसने सबसे पहले वहां लगे CCTV कैमरे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, ताकि उसकी गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद हथौड़ी और छीनी की मदद से ATM के बाहरी हिस्से और कवर पर लगातार वार करने लगा। इससे मशीन का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

इसी दौरान आसपास के लोगों की नजर ATM बूथ में चल रही गतिविधियों पर पड़ गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

डोंगरगढ़ SDOP केसरी नंदन नायक के अनुसार, पुलिस को ATM के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के मौजूद होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर आरोपी के पास से हथौड़ी और छीनी बरामद की गई। पूछताछ में उसकी पहचान सेवाराम वर्मा, निवासी अंडी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे की हालत में था, इसलिए शुरुआती पूछताछ में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अकेले ATM तोड़ने पहुंचा था या इस कोशिश में उसके साथ कोई और व्यक्ति भी शामिल था।

फिलहाल पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। समय रहते आरोपी के पकड़े जाने से ATM में रखा कैश चोरी होने से बच गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन