21st April 2026

BREAKING NEWS

इंस्टाग्राम रील्स की आड़ में बड़ा क्रिकेट सट्टा रैकेट उजागर, खेमानी गिरफ्तार, करण अब भी फरार

24x7 शिकायत दर्ज कर सकेंगे नागरिक

ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, कोरबा–बेंगलुरु के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

बार विवाद ने लिया हिंसक रूप, किराना व्यापारी पर बीयर बोतल से हमला; पुलिस ने दर्ज किया मामला

समर वेकेशन में राहत! रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर सफर को बनाया बेहद आसान

Advertisment

CG Ration shop timing change : भीषण गर्मी में जनता को राहत, बदला राशन वितरण का समय - अब इस वक्त तक खुलेंगी दुकानें

Media Yodha Desk Tue, Apr 21, 2026

CG Ration shop timing change: छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में उचित मूल्य की राशन दुकानों के समय में बदलाव किया गया है। अब सभी राशन दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी, ताकि हितग्राही तेज धूप से बचते हुए सुविधाजनक समय पर राशन ले सकें। प्रदेश में वर्तमान में तीन माह का चावल वितरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। हालांकि, भंडारण की समस्या के चलते कई हितग्राहियों को समय पर चावल नहीं मिल पा रहा है। इसके बावजूद विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों तक अनाज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए राशन दुकानों के समय में विस्तार किया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि लोग सुबह या शाम के समय आसानी से राशन प्राप्त कर सकें और दोपहर की तेज धूप से बचें। आदेश के अनुसार दुकानों को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आवश्यकतानुसार बंद रखा जा सकता है। यह निर्णय दुकानदारों और कर्मचारियों को भी गर्मी से राहत देने के लिए लिया गया है।

इस बार खास व्यवस्था यह की गई है कि राशन दुकानें सोमवार, रविवार और अन्य सरकारी छुट्टियों के दिन भी खुली रहेंगी। इन दिनों में भी नियमित रूप से अनाज का वितरण किया जाएगा, ताकि किसी भी हितग्राही को परेशानी न हो।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन