2nd July 2026

BREAKING NEWS

पत्नी संग मिलकर प्रेमी ने 4 लाख की सुपारी देकर करवाई प्रेमिका की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

रायपुर जिले के कई तहसीलदार बदले, देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

वन विभाग का बड़ा एक्शन, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल बरामद, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

3 जुलाई से बदलेगी बेंचों की सुनवाई व्यवस्था, CJI बेंच सुनेगी PIL

Advertisment

CG ACB Raid : 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-पदाधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

Media Yodha Desk Fri, Mar 27, 2026

CG ACB Raid: बिलासपुर एसीबी की टीम ने मुंगेली जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई 26 मार्च 2026 को कोटा स्थित मित्र मिलन रेस्टोरेंट में की गई, जहां एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया था. एसीबी के डीएसपी अजितेश सिंह के अनुसार, लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खिलाफ दर्ज वन प्रकरण में जल्द चालान पेश करने और जप्त वाहन छोड़ने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है.

शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई, जिसमें ये दोनों फंस गए. जांच के दौरान डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव द्वारा कुल 70 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी. तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये देने के लिए भेजा गया, जैसे ही राशि सौंपी गई. एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया. मौके पर मौजूद रेंजर पल्लव नायक की भूमिका भी सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया.

एसीबी ने आरोपी मनीष श्रीवास्तव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा पल्लव नायक के खिलाफ धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है. कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई. गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों में एसीबी बिलासपुर की यह 45वीं ट्रैप कार्रवाई. इसके सात ही एसीबी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी सरकारी अधिकारी की ओर से रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना दें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन