10th October 2026

BREAKING NEWS

आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली पुलिस अधीक्षकों और राजपत्रित अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच बढ़ेगा तापमान, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

गुरुग्राम में ध्रुव राठी को घर से पुलिस ने लिया हिरासत में, दिल्ली में 150 प्रदर्शनकारी पकड़े गए

साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला पुरस्कार, CM विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया सम्मानित

आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए जान लें ये तरीका

Advertisment

CJP Protest : गुरुग्राम में ध्रुव राठी को घर से पुलिस ने लिया हिरासत में, दिल्ली में 150 प्रदर्शनकारी पकड़े गए

Media Yodha Desk Sat, Oct 10, 2026

नई दिल्ली : मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस बीच, प्रदर्शन का समर्थन कर रहे यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में पुलिस ने उनके घर से हिरासत में ले लिया। ध्रुव राठी गुरुग्राम के सेक्टर-67 में रहते हैं और लगातार CJP के प्रदर्शन का समर्थन कर रहे थे।

प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और प्रक्रियागत आवश्यकताओं का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई तेज कर दी। प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए रणनीतिक स्थानों पर जवानों की तैनाती की गई है।

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली इलाके के अलग-अलग स्थानों से अब तक करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा चुका है। प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन