10th October 2026

BREAKING NEWS

फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

प्रेमी से मिलने होटल पहुंची युवती की कमरे में मौत, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अभिजीत दीपके, रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया, फ्लाइट के अंदर पहुंची पुलिस

आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली पुलिस अधीक्षकों और राजपत्रित अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Advertisment

CG Crime : प्रेमी से मिलने होटल पहुंची युवती की कमरे में मौत, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Media Yodha Desk Sat, Oct 10, 2026

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में होटल के कमरे में 22 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शादी से मुकरने, मारपीट करने, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

यह मामला धमतरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान पिंकी मानिकपुरी (22) के रूप में हुई है, जो कवर्धा जिले की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, पिंकी का धमतरी के गोकुलपुर वार्ड क्रमांक 36 निवासी टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था।

आरोप है कि टिकेश्वर ने पिंकी से शादी करने का वादा किया था। हालांकि, उसके अन्य युवतियों के साथ भी संबंध होने की जानकारी सामने आने के बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा।

होटल के कमरे में शादी को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, पिंकी 24 सितंबर को कवर्धा से धमतरी पहुंची और होटल CG-05 के कमरा नंबर 106 में ठहरी। अगले दिन, 25 सितंबर की शाम को टिकेश्वर उससे मिलने होटल पहुंचा।

पुलिस की जांच के मुताबिक, दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई।

होटल के कमरे में युवती ने की आत्महत्या

पुलिस के अनुसार, पिंकी ने 25 सितंबर को होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी पर युवती को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप सामने आए। पुलिस ने जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

पुलिस ने 9 अक्टूबर को टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन