सूरजपुर दोहरा हत्याकांड : फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट
wसूरजपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में फांसी की सजा पाने वाले तीनों दोषियों को रायपुर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों को अलग-अलग जेलों से शिफ्ट किया है। वहीं, उम्रकैद की सजा पाने वाले एक अन्य दोषी को अंबिकापुर जेल में शिफ्ट किया जा रहा है।
8 अक्टूबर को अदालत ने सुनाई थी फांसी की सजा
जानकारी के अनुसार, अदालत द्वारा 8 अक्टूबर को सजा सुनाए जाने के बाद जेल प्रशासन ने दोषियों को दूसरी जेलों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की। इससे पहले तीनों दोषी अलग-अलग जेलों में बंद थे।
अलग-अलग जेलों में बंद थे तीनों दोषी
इस मामले में कुलदीप साहू अंबिकापुर जेल, फूल सिंह उर्फ रिंकू सूरजपुर जिला जेल और चंद्रकांत चौधरी कोरिया जेल में निरुद्ध था। सजा सुनाए जाने के बाद तीनों को रायपुर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। वहीं, आजीवन कारावास की सजा पाने वाले आर्यन विश्वकर्मा को अंबिकापुर जेल में शिफ्ट किया जा रहा है।
प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हुई थी हत्या
यह मामला 13 अक्टूबर 2024 को हुए दोहरे हत्याकांड से जुड़ा है, जिसमें तत्कालीन प्रधान आरक्षक की पत्नी और उनकी 11 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने तीन आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई, जबकि चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को आजीवन कारावास से दंडित किया। अब सजा सुनाए जाने के बाद दोषियों को अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन