13th October 2026

BREAKING NEWS

मंगलवार को इन राशियों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर, जानें किसे रहना होगा सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन! पुलिस ने तय किए 3 नए स्थान, जारी किया आदेश

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

Advertisment

CG News : गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने निकले कांग्रेस प्रतिनिधि दल को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका, दीपक बैज ने सरकार को घेरा

Media Yodha Desk Tue, May 19, 2026

जगदलपुर : बस्तर के स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि दल आज जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने जा रहे थे, जिसे पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

दरअसल कांग्रेसी नेताओं ने जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने बस्तर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर स्थानीय मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं अन्य कांग्रेसी नेताओं का दल राजीव भवन से बैठक स्थल के लिए रवाना हुआ, लेकिन बीच रास्ते में ही मिताली चौक में कांग्रेस के दल को पुलिस ने बैरिकेटिंग के जरिए रोक दिया।

इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, केंद्र और राज्य सरकार बस्तर के हितों का ध्यान नहीं रख रही। कांग्रेसी प्रतिनिधि मंडल को केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात नहीं करने दिए जाने पर दीपक बैज ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन