11th October 2026

BREAKING NEWS

शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

प्रेमी से मिलने होटल पहुंची युवती की कमरे में मौत, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अभिजीत दीपके, रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया, फ्लाइट के अंदर पहुंची पुलिस

Advertisment

CG Road Accident : शादी में जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप हादसे का शिकार, 2 की मौके पर मौत, 37 घायल

Media Yodha Desk Tue, Apr 7, 2026

जगदलपुर : लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के घोटिया चौकी अंतर्गत ढाबामारी में हुए एक भीषण हादसे में पिकअप में सवार ग्रामीण दुर्घटना का शिकार हो गए. हादसे में दो ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 37 ग्रामीण घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सिरिसगुड़ा के ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे.

हादसे में घायल ग्रामीणों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. मृतकों की पहचान सिबो और मिटको के रूप में हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्राथमिक तौर पर ओवरलोडिंग और वाहन असंतुलन को हादसे की वजह माना जा रहा है. सोमवार को भी एक ओवर लोडेड ट्रैक्टर में सवार करीबन 50 ग्रामीण मेले में शामिल होने जा रहे था. ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत नाजुक बनी हुई है. दोनों ही हादसे ओवरलोड की वजह से हुए हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन