13th October 2026

BREAKING NEWS

मंगलवार को इन राशियों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर, जानें किसे रहना होगा सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन! पुलिस ने तय किए 3 नए स्थान, जारी किया आदेश

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

Advertisment

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ जारी : अवैध शराब बिक्री और तस्करी करने वालों पर पुलिस का बड़ा प्रहार

Media Yodha Desk Sun, May 17, 2026

मुंगेली - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं सूखे नशे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में मुंगेली द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में दिनांक 15.05.2026 को साइबर सेल एवं थाना जरहागांव पुलिस टीम द्वारा आबकारी एक्ट के तहत दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 15.05.2026 को रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जरहागांव पथरिया मोड़ रोड के पास दो व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब रखकर मोटरसायकल प्लेटिना का परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर थाना जरहागांव एवं साइबर सेल टीम द्वारा तत्काल संयुक्त घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ में संदेहियों ने अपना नाम 1.राजेश उर्फ घोघरो धुरी पिता स्व. बाबूलाल धुरी उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम - बरेला, थाना - जरहागांव, जिला मुंगेली 2.मनोज श्रीवास पिता जलेश्वर प्रसाद श्रीवास उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 पांडातराई थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ.ग. का रहने वाला बताया, जिनका तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से अधिक मात्रा में 22 देशी प्लेन शराब (3.960 बल्क लीटर), 18 पाव गोवा अंग्रेजी शराब (3.240) जुमला 40 पाव शराब (7.2 बल्क लीटर) कीमती 3920 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन प्लेटिना क्रमांक सीजी 10 ईए 7406 को मौके उपस्थित गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना जरहागांव मे अपराध क्रमांक 60/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 16.05.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया।

उक्त कार्यवाही मे उपनिरी.शोभा यादव (प्रभारी,थाना जरहागांव), उपनिरी.सतेन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी, सायबर सेल) व सायबर सेल, थाना स्टॉफ की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन