13th October 2026

BREAKING NEWS

मंत्री के WhatsApp से साइबर ठगी की कोशिश, QR कोड भेजकर मांगे पैसे; साइबर सेल की जांच शुरू

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

छत्तीसगढ़ में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Advertisment

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक घटना : मधुमक्खियों के हमले में सास की दर्दनाक मौत, दामाद गंभीर रूप से घायल

Media Yodha Desk Tue, Jun 2, 2026

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और दामाद पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में सास की मौत हो गई और दामाद घायल हो गया है। यह घटना दुगली थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि पालगांव निवासी रामवती नेताम अपने दामाद के साथ सुबह जंगल में सराई बिनने गई थी। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने दोनों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से दोनों जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन बुजुर्ग महिला खुद को नहीं बचा सकीं।

मधुमक्खियों के डंक से गंभीर रूप से घायल परिजनों और ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बहरहाल पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं हमले में घायल दामाद का उपचार किया गया और उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन