ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता : हिमाचल प्रदेश से नाबालिग बरामद, दुष्कर्म आरोपी जेल भेजा गया
जरहागांव:- दिनॉक 24.04.2026 को प्रार्थी सुबह 08 बजे मजदुरी करने गया था शाम करीब 06 बजे घर आने पर घर मे पुछने पर इसकी नाबालिग पुत्री घर से सामान लेने जा रही हूं कहकर निकली है अभी तक नही आयी है, आसपास, रिश्तेदारों मे पता करने कोई पता नही चलने पर प्रार्थी की विधिपूर्ण संरक्षता से कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 26.04.2026 को थाना जरहागांव मे अपराध क्रमांक 85/2026 धारा 137(2) बीएनएस अपराध पंजीबद्व कर विवचेना पतासाजी मे लिया गया।
मुंगेली - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण नाबालिग बालिका संबंधी होने से त्वरित दस्तायाबी कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा के मार्गदर्शन मे थाना जरहागांव पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अपृहता/पीड़ित बालिका एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण मे मुखबीर एवं तकनीकी सहायता से पुलिस टीम नादौन जिला हमीरपुर (हिमांचल प्रदेश) भेजकर अपृहत नाबालिग बालिका को संदेही आरोपी विनय सिंह ठाकुर निवासी टिकरीपारा तखतपुर, जिला बिलासपुर के कब्जे से बरामद कर पीड़िता का कथन कराया गया जो आरोपी विनय सिंह ठाकुर के द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाना बतायी, पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पीड़िता को सकुशल परिजनों को सौंपा गया, प्रकरण मे धारा 87,64(2)एन, 65(1) बीएनएस 5(ठ), 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी विनय सिंह ठाकुर पिता शेर सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 टिकरीपारा तखतपुर जिला बिलासपुर छ.ग. से पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 17.06.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही मे उपनिरी.शोभा यादव (थाना प्रभारी जरहागांव), प्र.आर. देव डिंडोरे, आर. प्रवीण मिश्रा, उमेश सोनवानी का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन