13th October 2026

BREAKING NEWS

मंगलवार को इन राशियों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर, जानें किसे रहना होगा सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन! पुलिस ने तय किए 3 नए स्थान, जारी किया आदेश

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

Advertisment

CG News : तेंदूपत्ता से लदी माजदा हाईटेंशन तार से टकराई, देखते ही देखते आग का गोला बनी गाड़ी

Media Yodha Desk Sun, May 24, 2026

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी : मोहला के केशला गांव में तेंदूपत्ते से लदा ट्रक जलकर खाक हो गया. हादसे में लाखों रुपए के तेंदूपत्ता और ट्रक जलकर खाक हो गए हैं. वाहन पर चालक समेत 6 लोग मौजूद थे. उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई. थाना प्रभारी गोटाटोला इंस्पेक्टर खोमन भंडारी ने घटना की पुष्टि की है.

जानकारी के मुताबिक, अडमागोंदी गांव स्थित तेंदूपत्ता फड़ से शनिवार की देर रात तेंदूपत्तों से भरे बोरे लादकर स्वराज माजदा वाहन डोंगरगांव ला रहा था. इसी बीच ग्राम केशला में वाहन हाइटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया. बिजली के तार आपस में टकराए, जिससे निकली चिंगारी से अचानक तेंदूपत्ता की बोरियों में आग लग गई. देखते ही देखते वाहन भी तेंदूपत्तों के साथ आग की चपेट में आ गया.

वाहन चालक ने जलते हुए वाहन को बस्ती से बाहर निकाला और एक स्थान पर वाहन को खड़ा कर दिया. पानी छिड़ककर वाहन को आग से बचाने का प्रयास भी किया गया. हालांकि आग पर काबू पाने से पहले ही लाखों रुपये के तेंदूपत्ता समेत वाहन का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन