13th October 2026

BREAKING NEWS

मंत्री के WhatsApp से साइबर ठगी की कोशिश, QR कोड भेजकर मांगे पैसे; साइबर सेल की जांच शुरू

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

छत्तीसगढ़ में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Advertisment

Fire incident in Steel Plant : छत्तीसगढ़ के मिवान स्टील प्लांट में भीषण आग, धुएं के गुबार से दहला इलाका

Media Yodha Desk Tue, Jun 2, 2026

Fire incident in Steel Plant: छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले के एक स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह ब्लास्ट के कारण भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. आरंग क्षेत्र स्थित मंदिर हसौद के मिवान स्टील लिमीटेड प्लांट में आग लगी है. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. आग इतनी भयावह है कि काले धुंए का गुब्बार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे हैं. जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे प्लांट में आग लगने की सूचना मिली. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्लांट के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया.

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल  मौके पर पहुंच गई है. अधिकारियों की निगरानी में राहत और बचाव कार्य जारी है. फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. साथ ही अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस मामले में तहसीलदार विनोद साहू ने बताया कि मिवान स्टील प्लांट में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है. फायर ब्रिगेड, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है. आग लगने के कारणों और नुकसान की जांच की जा रही है.

फिलहाल स्टील प्लांट में लगी भीषण आग बुझाने का अभियान जारी है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन