15th November 2026

BREAKING NEWS

15 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

टी20 क्रिकेट में बनाया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड जो पहले कभी नहीं बना

मड़ई मेले में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, आइसक्रीम बेचने आए युवक पर जानलेवा हमला

NH-353 पर खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, 2 महिलाओं की मौत, मरीज को लेकर जा रही थी ओडिशा

6 राज्यों में 33 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Advertisment

स्कूलों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम : हर स्कूल में गठित होगी विशेष समिति

Media Yodha Desk Sat, Nov 14, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्कूली शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार नए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों में एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा। इसका नाम 'बाल प्रहरी समिति' रखा गया है। इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों की समस्याओं को समझना, उनकी सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाना तथा स्कूल स्तर पर ही शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करना है।

सभी सरकारी स्कूलों में गठित होगी बाल प्रहरी समिति

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के प्रत्येक शासकीय स्कूल में बाल प्रहरी समिति बनाई जाएगी। इस समिति के माध्यम से बच्चे अपने साथियों से जुड़ी समस्याओं को सामने रख सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा और स्कूल प्रबंधन को उनकी परेशानियों की जानकारी मिल सकेगी। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से बच्चों की समस्याओं का समय रहते समाधान करने में मदद मिलेगी।

इस पहल को लागू करने की दिशा में बाल आयोग और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर भी हो चुके हैं। आने वाले दिनों में प्रदेशभर के स्कूलों में समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक

इधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार 18 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास/कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में होगी। बैठक में आम जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन