10th October 2026

BREAKING NEWS

फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

प्रेमी से मिलने होटल पहुंची युवती की कमरे में मौत, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अभिजीत दीपके, रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया, फ्लाइट के अंदर पहुंची पुलिस

आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली पुलिस अधीक्षकों और राजपत्रित अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Advertisment

बिलासपुर में बड़ा हादसा : डैम का हिस्सा टूटा, कई गांवों में घुसा पानी, राहत-बचाव अभियान तेज

Media Yodha Desk Sat, Mar 21, 2026

रायगढ़ : बिलासपुर डैम का एक हिस्सा अचानक टूटने से देर रात कई गांवों में पानी घुस गया। जलाशय का पानी एक दर्जन से अधिक गांवों में अचानक घुसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हुआ। प्रभावित गांवों में राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने स्थिति को जल्द नियंत्रण में लेने का आश्वासन दिया है।

बता दें कि बिलासपुर जलाशय भूपदेवपुर में है। दो दिन पहले किसानों ने प्रशासन से पानी खोलने की मांग की थी, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर किसानों ने खुद पानी निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान डैम का एक हिस्सा टूट गया और पानी तेजी से बहते हुए कई गांवों में घुस गया।

प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार पानी को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। टूटे हुए गेट को ठीक करने के लिए भी टीमें पिछले 17 घंटे से लगातार काम में जुटी हुई हैं। लगातार पानी बहने से जलाशय का स्तर तेजी से कम हो रहा है, वहीं प्रभावित गांवों में राहत और बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन