13th October 2026

BREAKING NEWS

मंगलवार को इन राशियों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर, जानें किसे रहना होगा सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन! पुलिस ने तय किए 3 नए स्थान, जारी किया आदेश

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

Advertisment

Lightning Strike Death : आसमान से बरसी मौत! आकाशीय बिजली गिरने से 21 मवेशियों की दर्दनाक मौत

Media Yodha Desk Sun, May 17, 2026

Lightning Strike Death : जगदलपुर शहर से लगे चिलकुटी गांव के सुरंगियापारा में आकाशीय बिजली गिरने से 11 मवेशियों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार रात को बारिश के दौरान मवेशी पेड़ के नीचे एक स्थान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आ गए। घटना में पशुपालकों को नुकसान हुआ है। शनिवार को सुबह से गर्मी के बाद शाम में मौसम बदला और शहर तथा आसपास के गांवों में बारिश हुई। बारिश के दौरान कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

वहीं बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के पोन्दुम गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना शनिवार शाम करीब साढ़े 7 बजे की है। उस समय मवेशी खेत और खुले स्थान में थे। मौसम बदलने के बाद आकाशीय बिजली गिरने से मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। घटना से प्रभावित पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

मृत मवेशियों के मालिकों में लक्ष्मण हपका, बुधराम हपका और दशरथ बघेल के दो-दो मवेशी शामिल हैं, जबकि पिंकी बघेल, सुंदरी हपका, आसमती हपका और मन्नू हपका के एक-एक मवेशी की मौत हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश मवेशी सफेद रंग के थे। ग्रामीणों का कहना है कि पशुपालन उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। मवेशियों की मौत से प्रभावित परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने प्रशासन से सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन